
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी शुरुआत सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश से होती दिख रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन हो गया है। इन चारों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भी सहमति बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा 40 सीटें बसपा को मिलेंगी। कांग्रेस को 8 और सपा के कोटे से रालोद को सीटें देने पर बात हुई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M59siD
via
IFTTT
Comments
Post a Comment