पाकिस्तान : चुनाव आयोग ने घोषित किए 251 सीटों के नतीजे, इमरान को 110 पर मिली जीत

- इस बार का चुनाव 'नए पाकिस्तान' के मुद्दे पर लड़ा गया  - सभी सर्वे में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को बढ़त दिखाई गई थी  - पीएमएल-एन, पीपीपी और हाफिज सईद ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया   इस्लामाबाद. पाकिस्तान चुनाव आयोग ने 272 में से 251 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इनमें इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की है। सरकार बनाने के लिए उन्हें 27 और सीटों की जरूरत है। इसके लिए गठबंधन करना होगा। फिलहाल नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज  (पीएमएल-एन) को 63 सीटें मिली हैं। वहीं,  बिलावल भुट्‌टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 42 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। 12 निर्दलीयों ने भी नेशनल असेंबली में जीत दर्ज की है।  माना जा रहा है कि इमरान खान धार्मिक दलों मुताहिदा मजलिस-ए-अमल (एमएमए), बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी), सिंध के ग्रांड डेमोक्रेटिक अलायंस (जीडीए) और मुताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएमपी) के साथ गठबंधन कर सकते हैं। एमएमए ने 10 सीटें जीती हैं। वहीं, बीएनपी, जीडीए, एमक्यूएम ने 2-2 सीटों पर जीत हासिल की...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LqffD0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

75+ HD Lord Krishna Images, Photos, Wallpapers for Whatsapp & FB

कोका कोला कंपनी बनाने वाला शिंकजी बेचता था, मैकडोनाल्ड वाला ढाबा चलाता था: राहुल गांधी

Latest whatsapp Jokes