अबु सलेम ने 'संजू' के निर्माताओं को नोटिस भेजा; कहा- फिल्म में मेरे बारे में गलत दिखाया, माफी मांगें

मुंबई.   1993 मुंबई बम धमाके मामले में सजा काट रहे गैंगस्टर अबु सलेम ने फिल्म संजू के निर्माताओं राजू हिरानी, विधू विनोद चोपड़ा समेत अन्य लोगों को नोटिस भेजा है। इसके मुताबिक, फिल्म में उसके बारे में गलत दिखाया गया है। लिहाजा निर्माताओं को माफी मांगनी चाहिए। उसने ये भी कहा कि 15 दिन में वे माफी नहीं मांगते तो मानहानि का केस दायर किया जाएगा।  सलेम ने वकील प्रशांत पांडे के जरिए नोटिस भेजा। इसमें फिल्म के एक सीन का हवाला देते हुए कहा गया है कि उसे गलत तथ्यों के आधार पर फिल्माया गया। पांडे के मुताबिक, "सीन में रणबीर कपूर (संजय दत्त के रोल में) 1993 के दंगों के दौरान हथियार और गोलाबारूद रखने की बात स्वीकार करते हैं। जबकि मेरे मुवक्किल ने कभी किसी तरह का हथियार और गोलाबारूद सप्लाई नहीं किया था।'' नोटिस में ये भी कहा गया है कि सलेम कभी भी संजय दत्त से नहीं मिला था। फिल्म ने सलेम की छवि बिगाड़ने की कोशिश की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mNGR6l
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

75+ HD Lord Krishna Images, Photos, Wallpapers for Whatsapp & FB

इनकम टैक्स रिटर्न: ITR भरते समय करदाता करते हैं ये दस गलतियां