Posts

Showing posts from August, 2018

ईपीएफ अकाउंट से आधार लिंक नहीं किया तो नहीं निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, ईपीएफ खाते से आधार को ऐसे करें लिंक

Image
क्या आपने एक महीने पहले नौकरी छोड़ी है और पीएफ खाते से पैसे निकालना चाहते हैं। अगर आपका आधार ईपीएफ अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप पैसे नहीं निकाल सकते हैं। इसके लिए पहले आपको ईपीएफ अकाउंट से आधार को लिंक करना होगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PT8DeW via IFTTT

24 घंटे में सिर्फ एक इंच बारिश ने रोक दी दिल्ली की रफ्तार, पानी में डूबी बस से 30 लोग सुरक्षित निकाले गए

Image
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2.55 सेमी (एक इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। एक इलाके में पानी भरे होने से बस फंस गई, जिसके चलते 30 यात्रियों को निकालना पड़ा। लगातार बारिश से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सीजन के सामान्य तापमान से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PpTrVs via IFTTT

अपने कड़वे प्रवचन से सबकीआंखे खोल देते थे तरुण सागर तहाराज, कहते थे- बच्चों इतना लायक मत बनाना कि मां-बाप को ही नालायक ही समझने लगे

Image
जैन मुनि और राष्ट्र संत तरुण सागर जी महाराज (51) नहीं रहे। उनका समाधिमरण शनिवार सुबह 3:18 बजे दिल्ली में हुआ। वे कुछ समय से बीमार थे। उनकी अंतिम संस्कार विधि आज दोपहर तीन बजे दिल्ली से 28 किमी दूर तरुणसागरम में होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ou4SAk via IFTTT

हॉलीवुड अभिनेत्री ने पुलिस पर खिलौना गन तानी तो अफसरों ने गोली मारी, मौत

Image
अमेरिकी में एक हॉलीवुड अभिनेत्री वनीसा मार्केज (49) को पुलिस ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वनीसा ने पुलिस को खिलौना गन दिखाई थी। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को अफसर वनीसा के पासाडेना स्थित घर पर किसी काम से गए थे। उस वक्त वनीसा नकली बंदूक लिए हुई थीं। उन्होंने ये गन अफसरों पर तान दी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wxWMuV via IFTTT

नौकरी के मुद्दे पर ट्रम्प से 60% अमेरिकी नाखुश, 49% लोगों ने कहा- राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाना चाहिए

Image
नौकरी देने के मुद्दे पर 60% अमेरिकियों ने डोनाल्ड ट्रम्प से नाखुशी जताई है। वहीं, 49% लोगों का मानना है कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। ये बात शुक्रवार को जारी हुए एक ओपिनियन पोल में सामने आई है। वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज के पोल में कहा गया है कि 36% अमेरिकी ट्रम्प के परफॉर्मेंस से खुश हैं। इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज ने अप्रैल में सर्वे किया था। इसके मुताबिक, ट्रम्प के काम को 40% पसंद और 56% लोगों ने नापसंद किया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NDmgNG via IFTTT

जैन मुनि तरुण सागर नहीं रहे, सुबह सवा तीन बजे हुआ समाधिमरण; आज दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार

Image
जैन मुनि और राष्ट्र संत तरुण सागर जी महाराज (51) नहीं रहे। उनका समाधिमरण शनिवार सुबह 3:18 बजे दिल्ली में हुआ। वे कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम तीन बजे यहां तरुणसागरम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा राधेपुरी से शुरू हो रही है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wAhzwS via IFTTT

इंटरनेट सेवाएं बंद करने वाले देशों में भारत सबसे आगे, ढाई साल में 154 बार बंद की सर्विस

Image
कभी लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रखने तो कभी हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए दुनिया के सभी देश इंटरनेट सेवाएं बंद करते हैं। इस लिस्ट में भारत का नाम सबसे ऊपर है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। भारत के अलग-अलग राज्यों में जनवरी 2016 से मई 2018 तक 154 बार इंटरनेट सर्विस रोकी गई। वहीं, पाकिस्तान ने ढाई साल के दौरान महज 19 बार डेटा सर्विस पर रोक लगाई। इसके अलावा हर वक्त जंग से जूझने वाले सीरिया और इराक ने कुल 16 बार सर्विस रोकी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Pn0luU via IFTTT

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा- राजस्थान को वोटर लिस्ट की टेक्स्ट फाइल दे सकते हैं, तो मध्यप्रदेश को क्यों नहीं; फर्जी वोटरों के मामले पर सुनवाई

Image
मध्यप्रदेश और राजस्थान में फर्जी वोटरों के आरोपों वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट की टेक्स्ट फाइल विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई, जबकि अापने राजस्थान में उपलब्ध कराई है। जस्टिस एके सिकरी और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने आयोग को 10 सितंबर तक इस बारे में जवाब देने कहा है। अदालत कांग्रेस नेताओं कमलनाथ और सचिन पायलट की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2opqj5k via IFTTT

ट्रेड वॉर से घबराए चीनी, ट्रम्प के अगले कदम को जानने के लिए विशेषज्ञों के बजाय ज्योतिषों का ले रहे सहारा

Image
डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से दुनियाभर में उनके अजीब कदमों को लेकर चिंता बनी हुई है। ट्रम्प के फैसलों से सबसे ज्यादा उथल-पुथल चीन में मची है। ट्रम्प प्रशासन ने चीन के करीब 200 अरब डॉलर्स के उत्पादों पर आयात शुल्क लगाकर व्यापारी वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अब चीन के ज्यादातर लोग ट्रम्प के अगले कदम जानने के लिए आर्थिक विशेषज्ञों के बजाय ज्योतिषों का सहारा ले रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Pmzm2k via IFTTT

आज से हो रहे चार बड़े बदलावों का आपकी जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

Image
नई दिल्ली. देश में आज चार बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर आम इंसान के जीवन पर पड़ेगा। यह सभी बदलाव सरकार के स्तर पर हो रहे हैं, लेकिन इससे आम आदमी सीधा प्रभावित होगा। पहले बदलाव से तो हम खुश हो सकते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सौगात देने जा रहे हैं। दूसरा आज से IRCTC रेल यात्रियों को 10 लाख का फ्री बीमा नहीं देगा। तीसरा आज से इनकम टैक्स भरने पर करदाताओं को फाइन देनी होगी और चौथा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का नियम बदल जाएगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wy31yy via IFTTT

शादी के लिए लड़कों की उम्र भी 18 होनी चाहिए, तलाक होने पर पत्नी को संपत्ति में बराबर हिस्सा मिले: विधि आयोग

Image
विधि आयोग ने शादी के लिए लड़कों की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 साल करने का सुझाव दिया है। इसके लिए लड़कियों की उम्र पहले ही 18 साल तय है। आयोग ने कहा कि शादी में उम्र का अंतर दूर होना चाहिए। अगर इस उम्र में उन्हें सरकार चुनने का अधिकार है तो अपने लिए पति या पत्नी के चयन में भी सक्षम माना जाए। यह भी कहा कि शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति में पत्नी भागीदार है। तलाक होने पर उन्हें बराबर हिस्सा मिलना चाहिए। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NzUT7o via IFTTT

जनगणना 2021: सरकार ने बताया- पहली बार अलग से ओबीसी के आंकड़े जुटाए जाएंगे

Image
केंद्र सरकार जनगणना 2021 में पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आंकड़े जुटाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जनगणना 2021 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान गृहमंत्रालय ने यह जानकारी दी। साथ ही मंत्रालय ने तीन साल के भीतर सारे आंकड़े पेश करने के लिए भी कहा है। पहले इसमें 7 से 8 साल लगता था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wwe8rY via IFTTT

कल देश भर में खुल रहे हैं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, इनमें घर बैठे निकाल और जमा कर सकेंगे पैसे

Image
भारतीय डाक विभाग एक सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शुरू करने जा रहा है। इसमें आप बचत खाता और चालू खाता खुलवा सकते हैं। इस बैंक की खासियत यह है कि घर बैठे आप पैसा निकाल और जमा कर सकते हैं। इससे बैंक के बाहर लंबी कतार और समय की बर्बादी से लोग बच सकेंगे। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PnlPrl via IFTTT

सूरत-बिलिमोरा के बीच 2022 में चल सकती है पहली बुलेट ट्रेन, आजादी की 75वीं वर्षगांठ यादगार बनाने की कोशिश

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश की पहली बुलेट ट्रेन तय वक्त से एक साल पहले 2022 में ही शुरू हो जाए। दरअसल, इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी और मोदी इस मौके पर देशवासियों को यह सौगात देना चाहते हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wzObah via IFTTT

भीमा-कोरेगांव हिंसा एक सुनियोजित साजिश, इसमें एक आतंकी संगठन की भी भूमिका थी: महाराष्ट्र पुलिस

Image
महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा एक सुनियोजित साजिश थी। महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इसे माओवादी संगठनों ने अंजाम दिया था। इसके अलावा एक आतंकी संगठन भी इसमें शामिल था। एल्गार परिषद के कार्यक्रम में 31 दिसंबर को हिंसा हुई थी। पिछले दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने देश के 6 शहरों में छापा मारा। इस दौरान हैदराबाद से वामपंथी कार्यकर्ता-लेखक वारवरा राव और छत्तीसगढ़ में ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता और वकील सुधा भारद्वाज समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N3cQye via IFTTT

इमरान के हेलीकॉप्टर से आने-जाने पर विवाद, सूचना मंत्री ने बचाव में कहा- कार से सस्ता पड़ता है सफर

Image
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद इमरान ने 19 अगस्त को राष्ट्र के नाम पहला संदेश दिया। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों की तरह फालतू खर्च नहीं करने की बात कही थी। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास का इस्तेमाल नहीं करने और मंत्र‍ियों पर होने वाले सरकारी खर्चों में कमी लाने का वादा किया था। हालांकि, वह खुद पीएम आवास से बानी गाला स्थि‍त अपने घर हेलिकॉप्टर से जाते हैं। इसे लेकर पाकिस्तान के लोग इमरान की काफी आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया कि पीएम आवास से बानी गाला स्थि‍त घर हेलिकॉप्टर से जाने में सिर्फ 55 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलोमीटर खर्च होते हैं, जो सड़क मार्ग के मुकाबले काफी कम है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NbYyLP via IFTTT

इथियोपिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 बच्चों-2 महिलाओं समेत 18 की मौत

Image
इथियोपिया में एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 18 की मौत हो गई। इथियोपिया न्यूज एजेंसी ने बताया कि इथियोपिया एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने गुरुवार सुबह डीरे डावा शहर से उड़ान भरी थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MYrWVJ via IFTTT

आईएफएस अफसरों की भारी कमी: भारत के पास विदेश सेवा के महज 940 अधिकारी, चीन से आठ गुना कम

Image
देश में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अफसरों की काफी कमी है। अमेरिकी वेबसाइट ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारत में विदेश सेवा के महज 940 अफसर हैं। यह संख्या न्यूजीलैंड (885) और सिंगापुर (850) जैसे छोटे देशों के अफसरों की संख्या से कुछ ही ज्यादा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश विभाग में करीब 6 हजार अधिकारी हैं। चीन में 7500 तो अमेरिका के पास करीब 14 हजार डिप्लोमेट हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के कई लक्ष्य मसलन संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता और न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में सदस्यता अफसरों की कमी के चलते ही अटके हुए हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NAe7ty via IFTTT

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी के लिए कहा- पप्पू से गप्पू तक का सफर झूठ का झुंझुना

Image
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फिर एक बार विवादास्पद बयान दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- जिस व्यक्ति का पप्पू से लेकर गप्पू तक का सफर झूठ का झुंझुना लेकर शुरू हुआ हो, वह इसी तरह की बहकी-बहकी, बेसुरी और बेहूदा बातें करेगा। घोटाले के गुरू घंटालों को हर टाइम घोटाला ही नजर आएगा। देश का विकास, प्रगति और सुशासन नहीं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wvpmwZ via IFTTT

राफेल डील पर राहुल ने प्रधानमंत्री से कहा- अनिल अंबानी से कह देना, फ्रांस में बड़ी समस्या

Image
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल डील मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने राफेल डील के वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के पार्टनर के लिए फिल्म बनाने में रिलायंस एंटरटेनमेंट की मदद करने की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, वैश्विक भ्रष्टाचार। यह राफेल एयरक्रॉफ्ट सच में दूर और तेज जाएगा। यह एयरक्रॉफ्ट अगले कुछ हफ्तों में बंकर बर्बाद करने वाले बम्ब गिराएगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PRDBUI via IFTTT

कश्मीर की इरम बनेंगी राज्य की पहली महिला पायलट, दो कंपनियों ने दिया नौकरी का ऑफर

Image
यहां के निचले इलाके में रहने वाली 30 साल की इरम हबीब राज्य की पहली पेशेवर महिला पायलट बनने जा रही हैं। उन्हें ट्रेनिंग पूरी करने के बाद देश की दो बड़ी एयरलाइंस इंडिगो और गो-एयर की तरफ से नौकरी का ऑफर भी मिल गया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PSBzn9 via IFTTT

नमाज पढ़ते वक्त फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ लगे वापस जाओ के नारे; भारत माता की जय बोलने पर हुआ विरोध

Image
श्रीनगर. हजरतबल मस्जिद में बुधवार को ईद की नमाज पढ़ने गए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी हुई। नमाज पढ़ते वक्त कुछ लोगों ने वापस जाओ के नारे लगाए और फारुक अब्दुल्ला को घेरने की कोशिश भी की। फारुक ने नारेबाजी के बीच नमाज पूरी की। इस दौरान सुरक्षा के लिए समर्थकों ने उनके आसपास घेरा बना लिया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OXCwcN via IFTTT

कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद चार आतंकी गिरफ्तार किए, सीमा पार कर पीओके जाने वाले थे

Image
कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने रविवार को छोटी सी मुठभेड़ के बाद आतंकी संगठन अल बद्र के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी तादाद में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए। चारों आतंकी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके‌) जाने की फिराक में थे। इन्होंने कुछ दिन पहले ही अल बद्र को ज्वाइन किया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BNyMZB via IFTTT

ट्रम्प की डब्ल्यूटीओ को धमकी- अगर वे अपना रवैया नहीं बदलेंगे तो हम संगठन से बाहर हो जाएंगे

Image
डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को धमकी दी है कि अगर उन्होंने अपना रवैया और अमेरिका के साथ बर्ताव नहीं बदला तो अमेरिका संगठन से बाहर हो जाएगा। ट्रम्प ने ये बात ओवल ऑफिस में एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने ये भी कहा कि विश्व व्यापार संगठन से अमेरिका ने अब तक की सबसे खराब डील की है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2C4oWTo via IFTTT

कश्मीर: अनुच्छेद 35ए की संवैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई, कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई

Image
संविधान के अनुच्छेद 35ए की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनावों को हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से इस पर सुनवाई टालने की गुजारिश की है। इस बीच अलगाववादियों के समर्थित दो दिन के बंद के पहले दिन गुरुवार को कश्मीर घाटी में जन-जीवन पूरी तरह से ठप रहा। सड़कों पर नाममात्र के वाहन चले। वहीं, लोगों ने दुकानें और कारोबार बंद रखा। शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LJK2Ga via IFTTT

एच-1बी वीजा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा: भारत के साथ वार्ता के पहले अमेरिका ने कहा

Image
डोनाल्ड ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि एच-1बी वीजा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। ये बात तब सामने आई है जब अगले हफ्ते भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू बातचीत होने वाली है। माना जा रहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अमेरिका के साथ वार्ता में इस मुद्दे को उठाएंगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wws2KB via IFTTT

कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के पांच परिजन अगवा किए, इनमें डीएसपी का भाई भी शामिल

Image
दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग इलाकों से गुरुवार रात को आतंकवादियों ने पुलिसवालों के 5 परिजनों को अगवा कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकवादी इन लोगों को उनके घर से उठाकर ले गए। सुरक्षा एजेंसी इसे हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रही हैं। शकील अहमद को राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को अरेस्ट किया था। हालांकि, आतंकवादी अभी तक घाटी में पुलिसवालों पर हमला कर रहे थे। एक साथ एक दिन में उनके पांच परिजनों का अपहरण कर लेने का संभवत यह पहला मामला है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LIPEjM via IFTTT

चीन ने ब्रह्मपुत्र में जारी किया बाढ़ का अलर्ट, अरुणाचल की सियांग नदी में भी बढ़ रहा जलस्तर

Image
चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। ब्रह्मपुत्र चीन में सांग्पो के नाम से जानी जाती है। चीन ने कहा है कि भारी बारिश के कारण सांग्पो में जलस्तर बढ़ता जा रहा है, इसलिए वह इसका पानी छोड़ रहा है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी में भी पानी बढ़ रहा है। ईस्ट सियांग के डिप्टी कमिश्नर ने एडवायजरी जारी की है और लोगों को नदी में न जाने की ताकीद दी है। सियांग नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N9twUu via IFTTT

जैन मुनि तरुण सागरजी की हालत गंभीर, गुरु पुष्पदंत सागर महाराज की आज्ञा से ले रहे संथारा

Image
प्रसिद्ध जैन मुनि और राष्ट्र संत तरुण सागरजी की हालत गंभीर है। 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार नहीं हो रहा है। मुनिश्री की देखरेख कर रहे ब्रह्मचारी सतीश ने बताया कि तरुण सागरजी ने अब इलाज कराने से इनकार कर दिया है। वे अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम कृष्णा नगर (दिल्ली) स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल आ गए। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wquen2 via IFTTT

अर्थशास्त्री ने 14 बार लाटरी जीती, गणितीय सिद्धांतों की मदद ली; अमेरिका में लगा फॉर्मूले पर प्रतिबंध

Image
जिंदगी में एक बार ही लॉटरी जीतना काफी होता है, लेकिन रोमानिया के एक अर्थशास्त्री स्टीफन मेंडल ने 14 बार लॉटरी जीती। स्टीफन का लॉटरी जीतना कोई महज भाग्य का खेल नहीं था। इसके लिए उन्होंने गणितीय सिद्धांतों को आधार बनाया। लॉटरी में जीतने के लिए स्टीफन ने एल्गोरिथ्म पर आधारित एक फॉर्मूला बनाया जिसे कॉम्बिनेशनल कंडेंसेशन नाम दिया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wswCtd via IFTTT

विधि आयोग एक देश-एक चुनाव के पक्ष में, कहा- 2019 में लोकसभा के साथ हो सकते हैं 13 राज्यों के चुनाव

Image
विधि आयोग ने गुरुवार को देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का समर्थन किया। आयोग ने कहा कि इसकी शुरुआत 2019 में लोकसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों के विधानसभा चुनाव कराकर की जा सकती है। इसके बाद 17 राज्यों में 2021 में 30 महीने के लिए चुनाव कराकर सरकार चुनी जा सकती है। इससे 2024 में सभी राज्यों के चुनाव विधानसभा चुनावों के साथ हो जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग भी कह चुका है कि कानून में बदलाव किए बिना देश में एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wvRr6v via IFTTT

नोटबंदी के बाद बैंकों में आए करीब 4 लाख करोड़ पर इनकम टैक्स की नजर, 18 लाख खाताधारकों को नोटिस दिए: नीति आयोग

Image
नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर हुई 99% से ज्यादा करंसी बैंकों में लौटने पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने कालेधन पर चोट बताकर नोटबंदी को लागू किया था, लेकिन परिणाम कुछ नहीं मिला। गुरुवार को राहुल गांधी ने भी इसे बड़ा घोटाला और आम आदमी पर हमला करार दिया। इस पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि कम करंसी जमा हो, नोटबंदी का यह इकलौता उद्देश्य नहीं था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N0uuCA via IFTTT

अफगानिस्तान में बेस कैम्प नहीं बना रहे, आतंकवाद से लड़ने में मदद कर रहे हम: चीन

Image
चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान की मदद करने का मकसद वहां बेस कैम्प बनाना नहीं है। हम आतंकवाद से लड़ने और उनकी सेना को मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं। चीन ने यह बयान अफगानिस्तान में सेना भेजने के बाद हो रही आलोचना को लेकर दिया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Nvqt69 via IFTTT

विवाद में उलझने की जगह दक्षिण एशिया में आतंकवाद खत्म करे पाक की नई सरकार: यूएन में भारतीय राजदूत

Image
पाकिस्तान की नई सरकार दक्षिण एशिया में शांति बहाली और आतंकवाद खत्म करने की दिशा में काम करे। यह बात भारतीय राजदूत सैय्यद अकबरुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में विवादित मुद्दों पर चर्चा के दौरान कही। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NAoBZM via IFTTT

बृहस्पति के लाल हिस्से में पानी की मौजूदगी के सबूत मिले, दावा- ऑक्सीजन भी है

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक को बृहस्पति ग्रह पर पानी होने का प्रमाण मिला है। यह पानी इस ग्रह के लाल हिस्से में मिले हैं। जिसे 'द ग्रेट रेड स्पॉट' कहा जाता है। दरअसल, यह एक ऐसी जगह ही जहां करीब 350 सालों से तूफान आ रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2C0ciEN via IFTTT

राहुल का सरकार से सवाल- देश जानना चाहता है कि अनिल अंबानी और मोदी जी ने राफेल पर क्या डील की है?

Image
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राफेल डील पर सरकार को घेरने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, जो हवाई जहाज 520 करोड़ रुपए में मिल सकता है, उसके लिए आपने 1600 करोड़ रुपए की डील की। ये किसे फायदा पहुंचाने के लिए हुआ? देश जानना चाहता है कि अनिल अंबानी और मोदी जी ने क्या डील की है? आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wqKKDx via IFTTT

पाकिस्तान: सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर करनी थी चर्चा, इमरान खान खुद चले गए आर्मी हेडक्वॉर्टर

Image
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को आर्मी हेडक्वॉर्टर का पहला दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, यह दौरा कश्मीर मुद्दे पर तैयार किए गए प्रस्ताव से जोड़कर देखा जा रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wwCvVr via IFTTT

भारत में 5 साल के भीतर एयर टैक्सी शुरू करेगी उबर, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में आसान होगा सफर

Image
अमेरिकी कैब कंपनी उबर आने वाले कुछ सालों में भारत में एयर टैक्सी की शुरुआत करेगी। कंपनी ने अपने महत्वाकांक्षी 'उबर एलेवेट' प्रोजेक्ट के लिए भारत समेत पांच देशों का चयन किया है। इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस भी शामिल हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NAQdyd via IFTTT

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की कल है आखिरी तारीख, इस बार चूके तो क्या होगा ?

Image
नई दिल्ली. इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2018 है। अगर इस बार आप ITR फाइल करने से चुकते हैं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके ऊपर भारी जुर्माना लगा सकता है। आयकर विभाग करदाता के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकता है ? आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wrloFl via IFTTT

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष ने कैमरे के सामने कहा- राज्य का नया गवर्नर अपना बंदा

Image
जम्मू-कश्मीर में भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना का कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे कह रहे हैं- अब नया गवर्नर आया है। हम वोरा को लाना नहीं चाहते थे। वह अपनी डफली बजाता था। अभी नया गवर्नर (सत्यपाल मलिक) आया है वह हमारा बंदा है। सब काम हो जाएंगे। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wwsnMp via IFTTT

केरल : राज्य के सलाना खर्चे से ज्यादा बाढ़ से हुआ नकुसान, 59 हजार लोग अभी राहत शिविरों में

Image
केरल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ में 483 लोगों की मौत हुई है। 14 लोग अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि बाढ़ से केरल को राज्य के सलाना खर्च से ज्यादा नुकसान पहुंचा है। विजयन के मुताबिक, राज्य में 57 हजार हेक्टेयर फसल भी इस बाढ़ से बर्बाद हुई है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wrX9qN via IFTTT

करुणानिधि के बेटे अलागिरी ने कहा- मैं स्टालिन का नेतृत्व स्वीकार कर द्रमुक में वापसी को तैयार हूं

Image
एमके स्टालिन को द्रमुक का अध्यक्ष चुने जाने के दो दिन बाद पार्टी से बर्खास्त और बड़े भाई अलागिरी ने कहा कि मैं उनका (स्टालिन) नेतृत्व स्वीकार कर वापसी को तैयारी हूं, लेकिन उन्हें यह मंजूर नहीं है। अलागिरी को चार साल पहले पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। तब से वे लगातार स्टालिन के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NBJ9Bq via IFTTT

दूसरे राज्यों की सरकारी नौकरियों में नहीं मिलेगा एससी/एसटी कोटे का लाभ: सुप्रीम कोर्ट

Image
दूसरे राज्यों की सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया। इसके तहत एससी/एसटी कोटे के अभ्यर्थियों को दूसरे राज्यों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wtqn8x via IFTTT

रेलवे स्टेशन में समोसा भी खरीदें तो दुकानदार से बिल लेना ना भूले, मना करने पर न दे पैसे

Image
मुंबई। रेल मंत्रालय ने अनिवार्य कर दिया है कि रेलवे स्टाल में ग्राहकों को सामान खरीदने पर बिल देना अनिवार्य है। यह व्यवस्था एक सितंबर 2018 से पूरे देश में लागू हो जाएगी। अगर कोई ग्राहक रेलवे की स्टाल से एक समोसा भी खरीदता है तो वह बिल लेने का हकदार है। दुकानदार इसका बिल देने से मना नहीं सकता। अगर कोई दुकानदार बिल देन से मना करता है तो ग्राहक को चाहिए कि वो पैसे न दें। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MZtw9z via IFTTT

कांग्रेस के सीनियर नेताओं की राहुल को सलाह- संघ के कार्यक्रम का न्योता स्वीकार न करें

Image
कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने राहुल को संघ के कार्यक्रम का न्योता न स्वीकार करने की सलाह दी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ नेता इस पक्ष में नहीं हैं कि राहुल संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरह शिरकत करें। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2okD6WL via IFTTT

पहली बार अमेरिकी संसद में 12 भारतवंशियों के चुने जाने की उम्मीद, डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकंस की भारतीय समुदाय पर नजर

Image
अमेरिका में नवंबर में मध्यावधि चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इस बार कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में बतौर सांसद 12 भारतवंशी जाएंगे। डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकंस दोनों बड़ी पार्टियों की तरफ से भारतीय समुदाय के लोगों को टिकट दिया जा सकता है। डेमोक्रेटिक अनीता मलिक को एरिजोना से टिकट मिलने की प्रबल संभावना है। अभी तक हुई प्राइमरी में वे आगे चल रही थीं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wtdACZ via IFTTT

अमेरिका ने भारत से कहा- रूस से हथियार खरीदे तो हमारे प्रतिबंधों से छूट मिलने की गारंटी नहीं

Image
रूस से नई हथियार प्रणाली खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत को फिर धमकी दी है। अमेरिका का कहना है कि भारत अगर रूस से हथियार खरीदता है तो हमारे प्रतिबंधों से उसे छूट मिल पाने की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती। दरअसल, भारत अपने पुराने सहयोगी देश रूस से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले एस-400 मिसाइल सिस्टम समेत अन्य हथियारों की खरीद कर रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ws7phG via IFTTT

अटलजी की मासिक पुण्यतिथि 16 सितंबर को भाजपा देशभर में 4 हजार जगहों पर कराएगी काव्यांजलि

Image
भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मासिक पुण्यतिथि 16 सितंबर को काव्यांजलि करवाएगी। यह कार्यक्रम देशभर के हर विधानसभा क्षेत्र में 4000 स्थानों पर होगा। इनमें अटलजी की कविताओं का उन्हीं की आवाज में पाठ होगा। ये कविताएं भाजपा की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2okt481 via IFTTT

पाक ने यूएन में कश्मीर मुद्दा उठाया, भारत ने कहा- नई सरकार विवादों में न फंसकर शांति के लिए काम करे

Image
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया। इस पर भारत की ओर से उसे करारा जवाब दिया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान एक ही असफल तरीके को बार-बार अपना रहा है, जिसे पहले कई बार खारिज किया जा चुका है। पाकिस्तान की नई सरकार को विवादों ने नहीं उलझना चाहिए। बल्कि उन्हें दक्षिण एशिया को हिंसा और आतंक से मुक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MGnuLE via IFTTT

दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग से पावर बैंक निकालने को कहा; महिला ने फेंका तो धमाका हो गया, गिरफ्तार

Image
दिल्ली एयरपोर्ट पर 55 साल की एक महिला को हंगामा करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने महिला से उनके बैग में रखे मोबाइल के पावर बैंक को अलग करने के लिए कहा। इस पर महिला ने पावर बैंक को फेंक दिया, जिसके चलते एक धमाका हो गया। इसके चलते एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में आपाधापी मच गई। हालांकि बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर गया। सूत्रों की मानें तो महिला एक अभिनेत्री है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें महिला की पिछली जिंदगी के बारे में जानकारी नहीं है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PQq6o9 via IFTTT