ओवैसी मुस्लिमों को बहकाते हैं, वे नए जमाने के जिन्ना: संबित पात्रा; एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा- मैं बच्चों से बहस नहीं करता

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को इमरजेंसी के बहाने गुजरात दंगा और बाबरी ढांचा गिराने का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या और 1984 में सिखों के कत्लेआम को कोई नहीं भूल सकता है। ये सभी आजाद भारत की सबसे दुखद घटनाएं हैं। इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन्हें जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि ओवैसी नए जिन्ना हैं। मुस्लिमों को बहकाने और मुख्यधारा से दूर रखने की यह रणनीति खतरनाक है और इसे दोहराना अपराध है। इसके बाद ओवैसी ने संबित पात्रा को बच्चा बताते हुए कहा, ''मैं बच्चों के बारे में कुछ नहीं बोलता, मुकाबला तो बड़ों से है। जब बड़े बात करते हैं तो बच्चों को टांय-टांय नहीं करना चाहिए।''

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tvGIs0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

75+ HD Lord Krishna Images, Photos, Wallpapers for Whatsapp & FB

इनकम टैक्स रिटर्न: ITR भरते समय करदाता करते हैं ये दस गलतियां