
शिष्या से दुष्कर्म मामले में शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामले की जांच कर रही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तीन पन्नों की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है। इस पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली के एक कोर्ट ने पुलिस से पूछा- ''दाती महाराज को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? जबकि उसके खिलाफ सर्च वारंट तक जारी हो चुके हैं।'' इसके अलावा कोर्ट ने क्राइम ब्रांच के डीसीपी को जांच की निगरानी करने और हर हफ्ते इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि पुलिस जांच को जल्द पूरा करे। इस मामले में अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2twfAcq
via
IFTTT
Comments
Post a Comment