ट्रम्प-किम जोंग की मुलाकात को मुमकिन बनाने के लिए 18 साल बाद अमेरिका जाएगा उत्तर कोरियाई अधिकारी

उत्तर कोरिया की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष अधिकारी और किम जोंग-उन के करीबी किम योंग चोल अमेरिका के सफर पर निकल चुके हैं। साउथ कोरिया न्यूज इजेंसी योनहैप के मुताबिक, वे अमेरिका जाने के लिए चीन के बीजिंग से उड़ान भरेंगे। अमेरिका पहुंचकर वे विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से आगामी 12 जून को होने वाली ट्रम्प और किम जोंग की मुलाकात पर बात करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि 18 साल पहले सन 2000 में भी उत्तर कोरिया के एक अधिकारी ने अमेरिका का दौरा किया था। हालांकि, तब दोनों देशों के बीच दोस्ती की कोशिश नाकाम हो गई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LFGTrX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

75+ HD Lord Krishna Images, Photos, Wallpapers for Whatsapp & FB

कोका कोला कंपनी बनाने वाला शिंकजी बेचता था, मैकडोनाल्ड वाला ढाबा चलाता था: राहुल गांधी

Latest whatsapp Jokes