
नौकरी देने के मुद्दे पर 60% अमेरिकियों ने डोनाल्ड ट्रम्प से नाखुशी जताई है। वहीं, 49% लोगों का मानना है कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। ये बात शुक्रवार को जारी हुए एक ओपिनियन पोल में सामने आई है। वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज के पोल में कहा गया है कि 36% अमेरिकी ट्रम्प के परफॉर्मेंस से खुश हैं। इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज ने अप्रैल में सर्वे किया था। इसके मुताबिक, ट्रम्प के काम को 40% पसंद और 56% लोगों ने नापसंद किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NDmgNG
via
IFTTT
Comments
Post a Comment